मैनपुरी, मार्च 27 -- मैनपुरी। कोतवाली क्षेत्र में युवक को बाइक पर बैठाकर जेब काटने वाले एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी टप्पेबाजों ने युवक को बाइक पर बैठाया और ललूपुर छोड़ दिया। उसकी जेब काटकर 20 हजार रुपये निकाल लिए। कोतवाली पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से 10 हजार रुपये बरामद किए गए हैं। एक आरोपी की तलाश की जा रही है।शुक्रवार को पुलिस लाइन के सभागार में एसपी सिटी अरुण कुमार ने टप्पेबाज की गिरफ्तारी की जानकारी दी। एसपी सिटी ने बताया कि 24 मार्च की शाम कुर्रा थाना क्षेत्र के ग्राम घुवासी निवासी जयवीर सिंह पुत्र रामसनेही लाल को कोतवाली क्षेत्र में दीवानी रोड पर दो युवकों ने बाइक पर बैठा लिया। जयवीर को ललूपुर गांव में छोड़ने की कहकर बैठा लिया। तभी टप्पेबाजों ने जयवीर की जेब काटकर 20 हजार रुपये निकाल लिए। म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.