पलामू, मई 21 -- विश्रामपुर, प्रतिनिधि। रेहला शहर स्थित जेबी प्लस टू हाई स्कूल में गुरुवार को तीन दिनी समर कैंप का समापन प्रतिभा सम्मान समारोह के साथ हुआ। समापन कार्यक्रम में 10वीं एवं 12वीं के मेधावी छात्र-छात्राओं को मेडल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। निःशुल्क डेंटल एवं मेडिकल कैंप लगाकर 150 से अधिक छात्र-छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण कर एवं मुफ्त दवाइयां दी गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बाबू दिनेश सिंह विश्वविद्यालय के कुलपति दिनेश सिंह, विशिष्ट अतिथि डॉ डीपी शुक्ला, बीपीओ मणि कुमार पांडेय तथा विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ अनिल कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को सम्मानित कर प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। प्रधानाचार्य डॉ अनिल कुमार सिंह ने बताया कि बच्चों के सर्व...