जेबीसी नहर से धड़ल्ले से हो रहा मिट्टी का अवैध खनन
अररिया, मई 30 -- भरगामा। निज संवाददाता भरगामा प्रखंड क्षेत्र होकर गुजरने वाली जेबीसी नहर इन दिनों अवैध मिट्टी खनन का केन्द्र बन गया है। खासकर जयनगर गांव से लेकर बीरनगर जेबीसी पुल के समीप तक नहर से अवैध मिट्टी कटाई का खेल लगातार जारी है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि प्रशासनिक उदासीनता के कारण खनन माफियाओं का मनोबल इतना बढ़ गया है कि रात ही नहीं दिन के उजाले में भी नहर से मिट्टी काटी जा रही है। लगातार हो रही मिट्टी कटाई से नहर की संरचना कमजोर पड़ने लगी है। बताया जाता है कि नहर से मिट्टी का अधिकांश अवैध खनन रात के अंधेरे में जेसीबी मशीन के माध्यम से किया जाता है। कटाई गई मिट्टी को ट्रैक्टर पर लाद कर खुलेआम विभिन्न स्थानों पर बेचा जा रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि इस संबंध में कई बार संबंधित अधिकारियों को सूचना दी गई लेकिन इसके बावजूद जिम्म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.