जेबीसीसीआई-12 के गठन में देरी पर बीसीकेयू करेगा आंदोलन
धनबाद, अगस्त 4 -- जयरामपुर मोड़ स्थित बीसीकेयू कार्यालय में सोमवार को बीसीकेयू क्षेत्रीय कमेटी की बैठक हुई। इसमें तुलसी रवानी ने कहा कि केंद्रीय ट्रेड यूनियन के आह्वान पर जेबीसीसीआई-12 के गठन में सरकार द्वारा किए जा रहे विलंब के खिलाफ 10 अगस्त को सभी क्षेत्रीय कार्यालयों पर जोरदार प्रदर्शन किया जाएगा। साथ ही जीएम स्तर पर मजदूरों की लंबित मांगों का मांग पत्र दिया जाएगा। बैठक में देव रंजन दास, लीला चौहान, पतित पावन मांजी, राजेंद्र पासवान, राजकुमार सिंह, आनंद लाल महतो, अशोक पासवान, आनंद लाल कोरा, दिलीप कुमार नाग, देव नारायण मल्लाह और गायन रविदास मुख्य रूप से शामिल थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.