धनबाद, जुलाई 23 -- धनबाद, विशेष संवाददाता। जेबीसीसीआई-12 के गठन को लेकर बुधवार को चार सेंट्रल ट्रेड यूनियनों से जुड़े फेडरेशन की वर्चुअल बैठक हुई। बैठक में निर्णय लिया गया कि कोल इंडिया चेयरमैन को पत्र लिखकर जेबीसीसीआई के गठन के लिए कोयला मंत्रालय से बात करने की मांग की जाएगी। बात नहीं करने की स्थिति में ट्रेड यूनियनें आंदोलन करेंगी। जेबीसीसीआई के गठन के साथ-साथ असाध्य रोग की स्थिति में अनफिट पर आश्रित को नियोजन की प्रमुखता से मांग उठाई गई। इसके अलावा जेबीसीसीआई-11 के लंबित अन्य मुद्दों पर भी कार्रवाई पर जोर दिया गया। रेवेन्यू शेयरिंग बेसिस पर एमडीओ के तहत कोयला खदानों का संचालन, कॉमर्शियल माइनिंग और लगातार कोल कंपनियों में विनिवेश का विरोध किया गया। यूनियन नेताओं ने कहा कि अभी दो माह पूर्व कोल इंडिया का दो प्रतिशत विनिवेश किया गया। निर्ण...