सोनभद्र, जून 26 -- अनपरा,संवाददाता। कोयला कर्मियों के वेतन समझौते को लेकर जेबीसीसीआई-12 के गठन में हो रहे विलम्ब से खफा कोयला कर्मियों की प्रमुख यूनियनों इंटक,एटक,सीटू और एचएमएस के संयुक्त मोर्चा ने आंदोलन की चेतावनी दी है। गुरुवार को संयुक्त मोर्चा की आयोजित बैठक में यूनियनों के पदाधिकरियों ने आगामी 28 जून से सभी परियोजनाओं के टाइम आफिस पर प्रत्येक शिफ्ट में नारेबाजी कर विरोध जताने की घोषणा की है। पहली जुलाई को अपने-अपने कार्यालयों से रैली निकाल कर महाप्रबन्धक कार्यालय पहुंच कोल इंडिया चेयरमैन को सम्बोधित ज्ञापन महाप्रबन्धकों को सौंपना है। बैठक के बाद एटक के महासचिव अजय कुमार,सीटू के महासचिव पीएस पाण्डेय ,एचएमएस के महासचिव बीएन सिंह और इंटक के महासचिव लाल पुष्पराज सिंह ने बताया कि कोयला श्रमिकों की संयुक्त मांग है कि जेबीसीसीआई-12 का तत्...