धनबाद, जून 30 -- जेबीसीसीआई गठन की मांग और लेबर कोड के खिलाफ ट्रेड यूनियनों की सक्रियता बढ़ गई। भारतीय मजदूर संघ की ओर से पिछले चार दिन से विभिन्न एरिया में प्रदर्शन का दौर सोमवार को भी जारी रहा। बीसीसीएल मुख्यालय में भी प्रदर्शन किया गया। वहीं सीटू की ओर से लेबर कोड के विरोध में श्रम मंत्री, झारखंड के नाम सहायक श्रमायुक्त धनबाद को ज्ञापन सौंपा। बीएमएस ने कोयला भवन सहित विभिन्न एरिया में मजदूर जनजागृति अभियान के तहत प्रदर्शन किया। कोयला भवन सहित विभिन्न सभी कार्यस्थलों पर कार्यक्रम आयोजित किया गया है और प्रबंधन को चेतावनी दी गई। प्रदर्शन में केके सिंह, सत्यनारायण यादव, भौमिक महतो, मंतोष तिवारी, संत कुमार, नेयाज अहमद, ओम सिंह, अनिल कुमार, सत्येंद्र कुमार, अशोक कुमार, हरि लाल, राजू पासवान, महेंद्र तिवारी, शंकर दास, तारकेश्वर सिंह, हीरालाल स...