जेबीसीसीआई के साथ लेबर कोड के लिए भी रहना होगा तैयार
धनबाद, सितम्बर 5 -- धनबाद, विशेष संवाददाता। कोयला वेतन समझौते को लेकर जेबीसीसीआई गठन और बोनस मुद्दे पर कोल इंडिया प्रबंधन ने ट्रेड यूनियनों को सकारात्मक आश्वासन दिया है। वैसे अंदरखाने की सूचना के अनुसार लेबर कोड को लेकर यूनियनों को तैयार रहना होगा。
लेबर कोड पर चर्चा कोलकाता में आयोजित एपेक्स जेसीसी बैठक में लेबर कोड के अनुपालन पर भी विस्तृत चर्चा हुई है। सूत्रों के अनुसार लेबर कोड अब वैधानिक प्रावधान है। इसलिए कोल इंडिया प्रबंधन उसे लागू करने के लिए बाध्य है। सिर्फ कोल इंडिया ही नहीं सभी पीएसयू में लेबर कोड लागू किया जाएगा। इसलिए लेबर कोड के मुद्दे पर किसी तरह की बातचीत संभव नहीं है। बात सिर्फ लेबर कोड के क्रियान्वयन को लेकर होगी। लेबर कोड लागू करने के लिए कोल इंडिया से अनुषंगी कंपनियों को कई तरह के दिशा-निर्देश पहले ही जारी किए गए हैं।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.