जेबीसीसीआई का तत्काल गठन हो: राकोमयू
धनबाद, जून 25 -- धनबाद, विशेष संवाददाता। राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन (इंटक) ने लेबर कोड को मजदूरों के मौलिक अधिकार का हनन बताया। घोषणा की गई कि एक जुलाई को राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन लेबर कोड का पुरजोर विरोध करने के लिए तैयार है। संपूर्ण कोयला उद्योग में लेबर कोड के विरोध में फेडरेशन, यूनिट स्तर से कंपनी स्तर तक प्रदर्शन, नारेबाजी, संगोष्ठी, साइकिल, बाइक जुलूस व कार्यस्थल पर नुक्कड़ सभा होगी। कोयला मंत्री से लेबर कोड निरस्त कर कोयला वेतन समझौते के लिए जेबीसीसीआई गठन की मांग की गई। यूनियन ने बयान जारी कर कहा कि महामंत्री एके झा, कार्यकारी अध्यक्ष अनुपमा सिंह एवं ब्रजेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि यह दुखद आश्चर्य है कि भाजपा सरकार ने कोविड-19 के दौरान अमानवीय, अनुचित कानून को संसद से पास करने का काम किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.