जेबीसीसीआई और लेबर कोड के मुद्दे पर यूनियनों की सक्रियता बढ़ी
धनबाद, जून 20 -- धनबाद, विशेष संवाददाता। जेबीसीसीआई और लेबर कोड को लेकर यूनियनों की सक्रियता बढ़ गई है। धनबाद में शनिवार को बीएमएस और एटक की अलग-अलग बैठक होगी। बीएमएस नेता के लक्ष्मा रेड्डी व एटक के शीर्ष नेता रमेंद्र कुमार धनबाद पहुंचे हैं। दोनों अपनी-अपनी यूनियनों के साथ शनिवार को बैठक करेंगे। वैसे एक जुलाई को जेबीसीसीआई-12 के गठन की मांग को लेकर ट्रेड यूनियनों की ओर से पूर्व घोषित मांग दिवस आंदोलन में बीएमएस शामिल नहीं है।
यूनियन की बैठक अंदरखाने सूचना है कि इंटक भी अन्य तीन यूनियनें एटक, सीटू और एचएमएस से नाराज हैं। इंटक ने इन यूनियनों से कहा कि कि बिना इंटक के कोल इंडिया की बैठक में क्यों जाते हैं। इंटक चाहती है कि अन्य यूनियनें इंटक के पक्ष में कोल इंडिया पर दबाव बनाए। जानकारी के अनुसार मांग दिवस आंदोलन में शामिल होने से बीएमएस ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.