जेबीवीएनएल ने शुरू करेगा जनसमस्या निवारण केन्द्र
साहिबगंज, मई 28 -- साहिबगंज। झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (जेबीवीएनएल) ने उपभोक्ताओं की बिजली संबंधी शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए जन समस्या निवारण केंद्र शुरू किया है। जन समस्या निवारण केंद्र से उपभोक्ताओं को मिलेगा त्वरित समाधान। अब बिजली बिल में गड़बड़ी, मीटर रीडिंग की त्रुटि, बार-बार बिजली कटने या अन्य तकनीकी समस्याओं से जूझ रहे उपभोक्ता अपनी शिकायतें सुबह छह बजे से रात 10 बजे तक कभी भी दर्ज करा सकेंगे। इसमें उक्त अवधि में कभी भी शिकायत की जा सकती है। इसे राज्य के सभी विद्युत कार्यालयों के मुख्यालय में खोला जायेगा। कई जिला में इसे शुरू कर दिया गया है। यहां भी जल्द शुरू होने की तैयारी की जा रही है। इसे काल सेंटर और आनलाइन शिकायत व्यवस्था के अतिरिक्त शुरू किया है, ताकि आम उपभोक्ताओं को सीधे संवाद और त्वरित समाधान की सुविधा मिल सके। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.