रांची, मई 26 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड ने उपभोक्ताओं की शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए बड़ा फैसला लिया है। झारखंड ऊर्जा विकास निगम के अध्यक्ष सह जेबीवीएनएल के एमडी के. श्रीनिवासन के निर्देश पर कुसई कॉलोनी स्थित जन समस्या निवारण केंद्र और डाटा सेंटर का संचालन अब 24 घंटे किया जायेगा। यह व्यवस्था 27 मई 2026 से लागू होगी। निगम की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार केंद्र अब तीन पालियों में संचालित होगा। यह केंद्र प्रत्येक सप्ताह सोमवार से शनिवार तक लगातार 24 घंटे कार्यरत रहेगा। इस संबंध में निगम मुख्यालय ने आवश्यक कार्यालय आदेश भी जारी कर दिया है। यह भी पढ़ें- भीषण गर्मी में बिजली शिकायतों के लिए कंट्रोल रूम 24 घंटे सक्रिय बताया गया है कि केंद्र के सुचारु संचालन के लिए तीनों पालियों में एक प्रबंधक (तकनी...