जेबीएसवाई में भुगतान महीनों बाद हुआ शुरू
दरभंगा, जून 12 -- संजय लाला,दरभंगा। डीएमसीएच में महीनों बाद जननी बाल सुरक्षा योजना के लाभार्थियों को भुगतान की दिशा में कार्रवाई शुरू कर दी गई है। आवंटन प्राप्त होने के बाद सैकड़ों लाभार्थियों के भुगतान के लिए कागजात अपलोड कर दिए गए हैं। भुगतान की प्रक्रिया शुरू होने से लाभार्थियों को जल्द ही राशि उपलब्ध होने की संभावना जगी है। बता दें कि आवंटन के अभाव में पिछले वर्ष अगस्त माह से ही भुगतान नहीं हो पा रहा था। वहीं दूसरी ओर परिवार कल्याण योजनाओं के लाभार्थियों के भुगतान की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.