नई दिल्ली, सितम्बर 10 -- पिछले एक साल में वोडाफोन आइडिया का शेयर 7.32 रुपये से 15.50 रुपये के पार चला गया है। एक साल में अबतक इसने 111 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। इस बीच नई खबर यह है कि ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म जेफरीज ने इस टेलीकॉम सर्विस प्रोवाइडर पर कवरेज शुरू की है और इसे भारतीय टेलीकॉम क्षेत्र में एक "हाई-बीटा टर्नअराउंड अपॉर्च्युनिटी" बताया है।जेफरीज का टार्गेट और रेटिंग ब्रोकरेज ने स्टॉक पर 20 रुपये का टार्गेट प्राइस तय किया है, जो मौजूदा स्तरों से 30% की तेजी की संभावना दर्शाता है और यह उन 22 विश्लेषकों में सबसे ऊंचा है, जो इस स्टॉक को कवर करते हैं। यह वोडाफोन आइडिया पर केवल चौथी "बाय" सिफारिश भी है, जहां अधिकांश एनालिस्ट्स की रेटिंग "सेल" है।Vi पर क्यों फिदा है जेफरीज? जेफरीज को उम्मीद है कि सब्सक्राइबर स्टेब्लाइजेशन वित्त वर्ष 2026 से...