नई दिल्ली, दिसम्बर 6 -- Zepto IPO news: क्विक कॉमर्स की चर्चित कंपनी जेप्टो ने आईपीओ के लिए कदम बढ़ा लिए हैं। जेप्टो साल 2026 में संभावित सार्वजनिक बाजार लिस्टिंग से कुछ महीने पहले ही एक पब्लिक लिमिटेड कंपनी में बदल गई है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक जेप्टो ने आईपीओ के लिए गोल्डमैन सैक्स, मॉर्गन स्टेनली, जेएम फाइनेंशियल और अन्य जैसे निवेश बैंकों को चुना है। इस घटनाक्रम से अवगत एक व्यक्ति ने कहा कि कंपनी मौजूदा योजनाओं के अनुसार चालू वित्त वर्ष के अंत से पहले अपना डीआरएचपी दाखिल करेगी। बता दें कि जेप्टो पिछले कुछ महीनों से सार्वजनिक होने की तैयारी में है। बैंकरों का चयन करने के तुरंत बाद कंपनी ने अपना मुख्यालय सिंगापुर से वापस भारत में स्थानांतरित कर लिया। जेप्टो ने अक्टूबर महीने में कैलिफोर्निया पब्लिक एम्प्लॉइज रिटायरमेंट सिस्टम (कैल्पर्स)...