जेप्टो के IPO को सेबी की मंजूरी, शेयर बाजार में जोमैटो-स्विगी से है टक्कर
नई दिल्ली, मई 8 -- क्विक कॉमर्स की चर्चित स्टार्टअप जेप्टो (Zepto) के इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग (IPO) को लेकर एक बड़ा अपडेट आया है। इकोनॉमिक टाइम्स की खबर के मुताबिक शेयर बाजार को रेग्युलेट करने वाली संस्था सेबी ने जेप्टो आईपीओ को मंजूरी दे दी है। अब जेप्टो अगले छह से आठ हफ्तों में एक अपडेटेड ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (DRHP) फाइल करेगा। इसके बाद सेबी की हरी झंडी मिलेगी और फिर कंपनी आईपीओ की लॉन्चिंग से इश्यू प्राइस तक की डिटेल जारी करेगी। ऐसा माना जा रहा है कि यह पूरी प्रक्रिया दशहरा या दिवाली तक हो जाएगी और साल के अंत तक कंपनी शेयर बाजार में लिस्ट हो सकती है। हालांकि, जेप्टो ने आईपीओ की मंजूरी को लेकर आधिकारिक तौर पर कोई बयान नहीं दिया है। बता दें कि बेंगलुरु की इस कंपनी ने दिसंबर में करीब 12,000 करोड़ रुपये के IPO के लिए गोपनीय DRHP फ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.