मुंबई, नवम्बर 7 -- दिवाली के त्योहार से पहले महाराष्ट्र में खाद्य सुरक्षा को लेकर बड़ी कार्रवाई की गई है। कमिश्नर तुकाराम मुंढे के नेतृत्व वाले राज्य के खाद्य एवं औषधि प्रशासन (FDA) ने विशेष जांच अभियान के दौरान 105 खाद्य कारोबारियों के लाइसेंस सस्पेंड कर दिए। इस कार्रवाई की जद में बिरयानी बाय किलो, ब्लिंकिट, जेप्टो और डी-मार्ट जैसे बड़े नाम भी आए हैं। अभियान के दौरान 69 से अधिक प्रतिष्ठानों से 1.35 करोड़ रुपये से ज्यादा का संदिग्ध असुरक्षित और मिलावटी खाद्य स्टॉक जब्त किया गया।मुंबई में 28 प्रतिष्ठानों के लाइसेंस निलंबित महाराष्ट्र FDA ने 4 और 5 नवंबर को दिवाली के मद्देनजर विशेष जांच अभियान चलाया था। इस दौरान पूरे राज्य में खाद्य कारोबार से जुड़े 105 लाइसेंस निलंबित किए गए। इनमें अकेले मुंबई के 28 प्रतिष्ठान शामिल हैं। कार्रवाई की जद में...