बुलंदशहर, मार्च 11 -- जेपी विद्या मंदिर के छात्रों व कोच ने प्रदेश ग्रामीण खेल लीग में दो गोल्ड मेडल जीते। जेपी विद्या मंदिर की प्रधानाचार्य नीना चतुर्वेदी ने बताया कि सब जूनियर एवं सीनियर वर्ग की जोनल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता 10 मार्च 2026 को विद्या एजुकेशन बागपत रोड मेरठ में आयोजित हुई। जिसमें जेपी विद्या मंदिर के कोच विवेक वर्मा ने एथलेटिक्स शॉट पुट थ्रो सीनियर वर्ग एवं डिस्कस थ्रो एथलेटिक्स में दो गोल्ड मेडल प्राप्त किए। अमित कुमार ने डिस्कस थ्रो जूनियर वर्ग में सिल्वर मेडल प्राप्त किया। धृतिका चौहान शॉट पुट जूनियर वर्ग एथलेटिक्स में तीसरा स्थान प्राप्त किया। अब राज्य स्तरीय एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई करने वाले विद्यालय के कोच विवेक वर्मा एवं छात्र अमित कुमार मार्च माह के अंतिम सप्ताह में प्रयागराज में खेलने के लिए जाएंगे।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.