मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 9 -- मोतीपुर, हिन्दुस्तान संवाददाता। जेपी सेनानी आनंद कुमार सिंह उर्फ बबन जी का सोमवार की शाम में सिलीगुड़ी के एक निजी हॉस्पिटल में निधन हो गया। 73 वर्षीय आनंद की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें निजी हॉस्पिटल ले जाया गया था। 1974 में जेपी आंदोलन में उन्होंने सक्रिय भूमिका निभाई थी। पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर भेजा था। छह माह तक जेल में रहे थे। स्वर्गीय आनंद कुमार सिंह सामाजिक कार्यों में सक्रिय रहते थे। उनके निधन की खबर से प्रखंड में शोक की लहर दौड़ पड़ी। सामाजिक कार्यकर्ताओं से लेकर नगर निकाय प्रतिनिधियों, अधिवक्ताओं एवं विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने शोक संवेदना व्यक्त की है। उनका पार्थिव शरीर गोपीनाथपुर गांव स्थित निवास स्थान लाए जाने के बाद मंगलवार की सुबह गांव के समीप ही तिरहुत गंडक नहर स्थित श्मशान घाट पर उनका अंतिम...