जेपी सेनानियों की बैठक में सम्मान योजना को लेकर साक्ष्य संकलन
पूर्णिया, मार्च 26 -- रूपौली, एक संवाददाता। जे.पी. सेनानी विचार मंच रूपौली के बैनर तले प्रखंड मुख्यालय स्थित खादी भंडार प्रांगण में भूमिगत जेपी सेनानियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अरविंद कुमार निर्झर ने की, जबकि धूसर टीकापट्टी पंचायत की मुखिया शांति देवी भी इसमें शामिल हुईं। बैठक के दौरान जेपी सम्मान योजना का लाभ दिलाने के उद्देश्य से भूमिगत सेनानियों के साक्ष्य एकत्रित किए गए। अरविंद कुमार निर्झर ने बताया कि प्रखंड क्षेत्र के 27 भूमिगत जेपी सेनानियों ने बैठक में भाग लिया और सभी के दस्तावेजों का संकलन किया गया। उन्होंने बताया कि संकलित साक्ष्यों के आधार पर एक लिखित आवेदन तैयार कर प्रखंड विकास पदाधिकारी को सौंप दिया गया है ताकि संबंधित सेनानियों को योजना का लाभ मिल सके।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.