जेपी सेतु पर दो कार की टक्कर, लगा जाम
छपरा, मई 9 -- सोनपुर। सोनपुर - दीघा के बीच गंगा नदी पर निर्मित जेपी सेतु के पाया संख्या 32 के समीप शनिवार की शाम दो कार की आमने - सामने टक्कर हो गई। इस घटना में कार पर सवार दो लोग मामूली रूप से जख्मी हो गए। उन्हें इलाज के लिए तत्काल पटना अस्पताल भेजा गया। घायलों के नाम व पते की जानकारी नहीं मिल सकी है। घटना स्थल पर थोड़ी देर के लिए अफरा तफरी का माहौल कायम हो गया। वाहनों का परिचालन भी प्रभावित हुआ। इस दौरान घटना स्थल के दोनो तरफ दर्जनों वाहनों की लंबी कतारें लग गई। यात्रियों को काफी परेशानी हुई । सूचना मिलते ही आसपास के दर्जनों लोग वहां एकत्र हो गए। उनलोगों ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजवाया । सूचना पर पहलेजा थानाध्यक्ष संदीप कुमार भी पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंच गए। उन्होने काफी मशक्कत के बाद जाम हटवा पुनः यातायात चालू कराया।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.