छपरा, मार्च 5 -- मृतक युवक की नहीं हो सकी है पहचान सोनपुर। संवाद सूत्र पूर्व मध्य रेलवे के सोनपुर- पाटलिपुत्र रेल खंड पर पहलेजा - दीघा हॉल्ट के बीच जेपी सेतु के सोनपुर साइड के समीप बुधवार को किसी ट्रेन से गिरकर एक यात्री बुरी तरह जख्मी हो गया और घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही शव को देखने और उसकी पहचान करने के लिए आसपास के दर्जनों लोग घटना स्थल पर पहुंच गए। घटना स्थल लोकल थाना क्षेत्र में होने के कारण सूचना पर पहलेजा थाने की पुलिस भी घटना स्थल पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया। इस संबंध में पहलेजा थानाध्यक्ष अनुराधा कुमारी ने गुरूवार को बताया कि मृतक लगभग 35 वर्षीय युवक की पहचान नहीं हो सकी है। मृतक के पास से टिकट अथवा कोई भी पहचान पत्र बरामद नही हुआ है। उन्होंने यह भी बताया कि थाने में यूडी केस दर्ज कर शव ...