छपरा, जुलाई 2 -- एक लोडेड देसी पिस्टल और स्कार्पियो कार जब्त नट गिरोह के तीन सदस्य पुलिस को चकमा देकर हो गए फरार आपराधिक घटना को अंजाम देने पटना से आ रहे थे सोनपुर पेज तीन की लीड सोनपुर। पहलेजा थाने की पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। सोनपुर - दीघा के बीच गंगा नदी पर निर्मित जेपी सेतु के उत्तर साइड पुलिस चेक पोस्ट के समीप बुधवार की देर रात की गई छापेमारी में नट गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार कर लिए गए जबकि अन्य तीन सदस्य पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए ।

छापेमारी की जानकारी छापेमारी के दौरान पुलिस ने उनके पास से एक लोडेड देसी पिस्टल और स्कार्पियो भी बरामद कर लिया। वे सभी पटना की ओर से सोनपुर आपराधिक घटना को अंजाम देने आ रहे थे।गुप्त सूचना के आधार पर की गई इस छापेमारी अभियान का नेतृत्व पहलेजा थानाध्यक्ष संदीप कुमार ने पुलिस बल के सहयोग से किया...