जेपी विश्वविद्यालय में यूजी व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में नामांकन के लिए आवेदन शुरू
छपरा, जून 27 -- छपरा। जय प्रकाश विश्वविद्यालय ने सत्र 2026-27 के लिए विभिन्न महाविद्यालयों में संचालित स्नातक व्यावसायिक (यूजी वोकेशनल) पाठ्यक्रमों में नामांकन हेतु ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक एवं योग्य अभ्यर्थी 24 जून से 6 जुलाई तक विश्वविद्यालय के प्रवेश पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। प्रथम मेधा सूची का प्रकाशन 9 जुलाई को होगा, जबकि चयनित अभ्यर्थियों का दस्तावेज सत्यापन एवं नामांकन 10 से 14 जुलाई 2026 तक संबंधित महाविद्यालयों में किया जाएगा। राजेन्द्र कॉलेज, गंगा सिंह कॉलेज, डी.ए.वी. कॉलेज, जगदम कॉलेज, राजा सिंह कॉलेज, एच.आर. कॉलेज अमनौर तथा महेन्द्र महिला कॉलेज सहित विभिन्न संस्थानों में बीसीए, बीबीए, बीएमसी, बीटी एवं अन्य व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में स्वीकृत सीटों पर नामांकन होगा। यह भी पढ़ें- महेंद्र महिला कॉलेज में ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.