जेपी विशटाउन की लिफ्ट में चार लोग फंसे
नोएडा, अप्रैल 30 -- नोएडा, उदय सिंह। सेक्टर-134 स्थित जेपी विशटाउन की जेपी क्लासिक सोसाइटी के बी-4 क्लस्टर टावर की लिफ्ट चलती-चलती खराब हो गई। इससे लिफ्ट में दो बच्चे समेत चार लोग फंस गए। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। इसके बाद लिफ्ट में फंसे लोगों को बाहर निकाला गया। सोसाइटी निवासी एके पांडेय ने बताया कि गुरुवार शाम करीब छह बजे दो बच्चे और दो व्यक्ति लिफ्ट में फंस गए। उन्होंने बताया कि लिफ्ट में फंसते ही डायल 112 की टीम को शिकायत की गई, जिसके बाद बच्चों और लोगों को निकाला जा सका। उन्होंने बताया कि क्लस्टर के उस टॉवर में 126 फ्लैट हैं, जिनमें अधिकांश फ्लैट में परिवार रहते हैं। यह भी पढ़ें- आईआईए ने ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने को सौंपा ज्ञापन एक टॉवर में कुल तीन लिफ्ट हैं और वह तीनों ही खराब स्थिति में हैं, जो कि काम नहीं कर रही हैं। करीब 18 फ्लो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.