छपरा, जून 25 -- प्रथम मेधा सूची के बाद बढ़ी गतिविधियां, 30 जून तक प्रक्रिया पूरी करने की चुनौती युवा लीड प्रस्तावित छपरा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जय प्रकाश विश्वविद्यालय की ओर से चार वर्षीय स्नातक सत्र 2026-30 के लिए प्रथम मेधा सूची जारी होने के बाद विश्वविद्यालय और कॉलेज प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है। यह भी पढ़ें- नामांकन के लिए विद्या भवन कॉलेज छुट्टी व रविवार के दिन भी खुलेगानामांकन प्रक्रिया सीमित समय में नामांकन प्रक्रिया को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए अवकाश के दिनों में भी कॉलेजों के कार्यालय खुले रहेंगे। विश्वविद्यालय प्रशासन के निर्देश के बाद विभिन्न महाविद्यालयों के प्राचार्यों ने भी आवश्यक कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। इसी क्रम में जयप्रकाश महिला महाविद्यालय की प्राचार्य ने एक नोटिस जारी कर सभी शिक्षकों व शिक्षकेत्तर कर्मचार...