छपरा, मई 8 -- लीड परीक्षा की तैयारी में युद्धस्तर पर जुटा विश्वविद्यालय प्रशासन छपरा, सीवान व गोपालगंज जिले में बनाए गए हैं 19 परीक्षा केंद्र दो पालियों में होगी परीक्षा, आब्जर्वर की भी हुई तैनाती नोट: सीवान और गोपालगंज के लिए महत्वपूर्ण छपरा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जयप्रकाश विश्वविद्यालय में सत्र 2023-27 की स्नातक (सीबीसीएस) चतुर्थ सेमेस्टर परीक्षा 11 मई से 16 मई तक दो पालियों में आयोजित की जाएगी। छपरा, सीवान और गोपालगंज में कुल 19 केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा को लेकर विश्वविद्यालय प्रशासन का परीक्षा विभाग युद्ध स्तर पर तैयारी कर रहा है।

परीक्षा की समय सारणी पहली पाली सुबह 9:30 बजे से 12:30 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 1:30 बजे से 4:30 बजे तक निर्धारित की गई है। विषयों को समूह 'अ' और 'ब' में विभाजित कर अलग-अलग पालियों में परीक्षा ली जाएगी।...