छपरा, जून 17 -- सारण के परीक्षार्थियों का केंद्र राजेंद्र कॉलेज, सीवान-गोपालगंज के छात्रों की परीक्षा डीएवी कॉलेज में छपरा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि।जयप्रकाश विश्वविद्यालय ने बीएड प्रथम वर्ष (सत्र 2025-27) परीक्षा-2026 का कार्यक्रम जारी कर दिया है। परीक्षा 10 जुलाई से प्रारंभ होकर 17 जुलाई तक चलेगी। सभी परीक्षाएं सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक आयोजित की जाएंगी।

परीक्षा केंद्र की जानकारी जारी कार्यक्रम के अनुसार सारण जिले के सभी बीएड कॉलेजों के विद्यार्थियों का परीक्षा केंद्र राजेंद्र कॉलेज, छपरा बनाया गया है। वहीं सीवान एवं गोपालगंज जिले के बीएड कॉलेजों के विद्यार्थियों के लिए डीएवी कॉलेज, सीवान को परीक्षा केंद्र निर्धारित किया गया है। पहले दिन चाइल्डहुड एंड ग्रोइंग अप की परीक्षा परीक्षा 10 जुलाई को कोर्स-1 'चाइल्डहुड एंड ग्रोइंग अप' से शुरू...