छपरा, मार्च 25 -- छपरा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जय प्रकाश विश्वविद्यालय के परीक्षा विभाग ने सीबीसीएस स्नातक (यू.जी.) प्रथम सेमेस्टर (सत्र 2025-29) की परीक्षा का कार्यक्रम बुधवार को जारी कर दिया। जारी कार्यक्रम के अनुसार परीक्षाएं 15 अप्रैल से शुरू होकर 30 अप्रैल तक संचालित होंगी। विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी संबद्ध महाविद्यालयों को आवश्यक तैयारियां पूरी करने का निर्देश दिया है।परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी। पहली पाली सुबह 9:30 बजे से 12:30 बजे तक तथा दूसरी पाली दोपहर 1:30 बजे से 4:30 बजे तक निर्धारित की गई है। विषयों को चार समूहों-क, ख, ग और घ में विभाजित किया गया है, जिनमें विज्ञान, कला, वाणिज्य एवं अन्य विषय शामिल हैं। प्रमंडलभर में बनाए गए है 20 परीक्षा केंद्र विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक डॉ. अशोक कुमार मिश्रा ने बताया कि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.