छपरा, अप्रैल 16 -- सारण प्रमंडल के 20 केंद्रों पर दूसरे दिन शांतिपूर्ण हुई परीक्षा फोटो 7 : गंगा सिंह कॉलेज परीक्षा केंद्र का निरीक्षण करते परीक्षा नियंत्रक प्रो अशोक कुमार मिश्रा छपरा। जय प्रकाश विश्वविद्यालय में सीबीसीएस स्नातक (यू.जी.) प्रथम सेमेस्टर (सत्र 2025-29) की परीक्षा के दूसरे दिन विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण व कदाचारमुक्त माहौल में परीक्षा आयोजित की गई। परीक्षा 30 अप्रैल तक संचालित होगी। सारण प्रमंडल के छपरा, सीवान और गोपालगंज जिलों में 20 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा आयोजित की जा रही हैं। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जा रही है। पहली पाली सुबह 9:30 बजे से 12:30 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 1:30 बजे से 4:30 बजे तक निर्धारित है। विषयों को चार समूह-क, ख, ग और घ में बांटा गया है, जिसमें विज्ञान, कला, वाणिज्य एवं अन्य वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.