छपरा, फरवरी 5 -- कुलपति के निर्देश पर लिया गया छात्रहित का फैसला छपरा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जयप्रकाश विश्वविद्यालय ने स्नातक तृतीय खंड (विशेष) परीक्षा-2025 के सैकड़ों छात्रों को बड़ी राहत देते हुए पांचवें पेपर की पुनर्परीक्षा 26 फरवरी को कराने का निर्णय लिया है। कई परीक्षार्थियों के 17 और 19 जनवरी को आयोजित पांचवें पेपर में अपरिहार्य कारणों से शामिल न हो पाने की सूचना के बाद विश्वविद्यालय ने छात्र हित में यह कदम उठाया है।परीक्षा नियंत्रक डॉ. अशोक कुमार मिश्रा द्वारा जारी सूचना के मुताबिक, कुलपति के विशेष निर्देश पर सिर्फ उन्हीं छात्रों के लिए यह परीक्षा आयोजित की जा रही है, जो निर्धारित तारीखों पर उपस्थित नहीं हो सके थे। दोनों ग्रुप की परीक्षा के लिए मल्टीपरपज़ एग्जामिनेशन हॉल, जेपीयू कैंपस, छपरा को केंद्र बनाया गया है। पहली पाली सुबह 0...