छपरा, मई 25 -- भ्रष्टाचार व शैक्षणिक अराजकता की जांच की मांग छपरा। राजभवन में सोमवार को शोध विद्यार्थी संगठन (आरएसए ) के नेता आशीष कुमार उर्फ गुलशन यादव और परमजीत सिंह कुशवाहा के नेतृत्व में छात्र प्रतिनिधिमंडल ने जयप्रकाश विश्वविद्यालय में व्याप्त शैक्षणिक अराजकता, परीक्षा अनियमितता और भ्रष्टाचार को लेकर महामहिम कुलाधिपति सह राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने विश्वविद्यालय की परीक्षा प्रणाली और प्रशासनिक कार्यप्रणाली की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की। यह भी पढ़ें- जेपीयू में पीजी की दोनों सेमेस्टर परीक्षाएं 15 जून सेशिक्षा प्रणाली में समस्या छात्र नेताओं ने आरोप लगाया कि स्नातकोत्तर सत्र 2023-25 द्वितीय सेमेस्टर का परिणाम अब तक प्रकाशित नहीं हुआ है, जबकि 2024-26 द्वितीय सेमेस्टर का परीक्षा फॉर्म भरवाया जा रहा है और परीक्षा तिथि...