जेपी विवि: तकनीकी वजह से अटकी तीसरी मेधा सूची, जल्द होगी जारी
छपरा, जुलाई 28 -- समर्थ पोर्टल पर तैयार नहीं हो सकी सूची, अफवाहों से बचने की अपील छपरा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जयप्रकाश विश्वविद्यालय के चार वर्षीय स्नातक पाठ्यक्रम सत्र 2026-30 में नामांकन के लिए तीसरी मेधा सूची का प्रकाशन फिलहाल टल गया है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने बताया कि समर्थ पोर्टल पर तकनीकी कारणों से तीसरी मेधा सूची अब तक तैयार नहीं हो सकी है। संभावना है कि पोर्टल स्तर पर प्रक्रिया पूरी होते ही सूची जल्द जारी कर दी जाएगी। विश्वविद्यालय की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया है कि प्रथम एवं द्वितीय मेधा सूची के आधार पर नामांकन की प्रक्रिया पहले ही पूरी की जा चुकी है। तीसरी मेधा सूची 26 जुलाई को प्रकाशित होनी थी, लेकिन तकनीकी कारणों से इसमें विलंब हो गया। छात्र कल्याण अध्यक्ष प्रो. (डॉ.) राणा विक्रम सिंह ने कहा कि तीसरी मेधा सूच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.