छपरा, अप्रैल 29 -- छपरा। जय प्रकाश विश्वविद्यालय में अधिषद् (सीनेट) की वार्षिक सामान्य बैठक की तिथि एक बार फिर तय की गई है। अब यह बैठक 6 मई को विश्वविद्यालय मुख्यालय स्थित सीनेट हॉल में आयोजित होगी। कुलसचिव प्रो. (डॉ.) नारायण दास द्वारा जारी पत्र में अधिषद् के सभी सदस्यों से ससमय उपस्थिति सुनिश्चित करने का आग्रह किया गया है।
बैठक की तिथियों में बदलाव गौरतलब है कि यह तीसरी बार है जब बैठक की तारीख निर्धारित की गई है। इससे पहले 7 अप्रैल और फिर 24 अप्रैल 2026 को बैठक प्रस्तावित थी, लेकिन दोनों ही तिथियों पर इसे स्थगित कर दिया गया। 24 अप्रैल की बैठक को लेकर 18 अप्रैल को आधिकारिक आदेश भी जारी हुआ था, जिसमें पूर्व निर्धारित कार्यक्रम को तत्काल प्रभाव से निरस्त करने की बात कही गई थी।
सदस्यों में असमंजस की स्थिति बार-बार तिथि बदलने से अधिषद् सदस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.