बागपत, जुलाई 20 -- बड़ौत। हरिद्वार के पुलिस मॉडर्न स्कूल में आयोजित सीबीएसई क्लस्टर 19 एथलेटिक्स चैंपियनशिप में जेपी पब्लिक स्कूल के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया। सोमवार को विद्यालय परिसर पहुंचने पर विजेता खिलाड़ियों का स्वागत किया गया। डायरेक्टर गौरव शर्मा ने बताया कि कक्षा 10 के छात्र कार्तिक शर्मा को अंडर-17 बेस्ट एथलीट ट्रॉफी का खिताब प्रदान किया गया। एक ट्रॉफी, 19 स्वर्ण पदक और 2 रजत पदक जीतकर खिलाड़ियों ने विद्यालय और क्षेत्र का गौरव बढ़ाया। बताया कि 17 वर्षीय बालक वर्ग में कार्तिक शर्मा ने 100 मीटर और 200 मीटर रेस में स्वर्ण पदक हासिल किया। यह भी पढ़ें- एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में जेपी को मिले तीन स्वर्ण पदक 17 वर्षीय बालक वर्ग में शिवम तोमर 400 मीटर में स्वर्ण पदक और 800 मीटर रेस में रजत पदक जीता। 17...