नोएडा, अक्टूबर 7 -- नोएडा, विशेष संवाददाता। ग्रेटर नोएडा स्थित इंडिया एक्सपो मार्ट एंड सेंटर में बुधवार को 'विकसित भारत संकल्प सभा' का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा रसायन एवं उर्वरक मंत्री जेपी नड्डा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। यहां पर सेवा ज्योति कलश यात्रा भी निकाली गई, जिसमें केंद्रीय मंत्री मशाल लेकर चले। कार्यक्रम में सभी ने संकल्प लिया कि वे प्रधानमंत्री की नीतियों और सरकार के कार्यों को जन-जन तक पहुंचाएंगे और वह 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाएंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के सेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर ग्रेटर नोएडा स्थित इंडिया एक्सपो मार्ट एंड सेंटर में विकसित भारत संकल्प सभा-सेवा ज्योति यात्रा का आयोजन किया गया। सेवा ज्योति कलश मशाल यात्रा का आयोजन एक...