बलिया, मार्च 28 -- बलिया, वरिष्ठ संवाददाता। उत्तर प्रदेश विधान परिषद की वित्तीय एवं प्रशासकीय विलंब समिति की महत्वपूर्ण बैठक शनिवार को विकास भवन सभागार में सभापति डॉ. रतन पाल सिंह की अध्यक्षता में हुई। इस दौरान जनपद में संचालित विभिन्न विकास योजनाओं और प्रशासनिक मामलों की समीक्षा की गई। आबकारी विभाग को जयप्रकाश नगर और परिखरा क्षेत्र में स्थित शराब की दुकानों को तत्काल हटाने के निर्देश दिए गए।बैठक के दौरान चालू वित्तीय वर्ष में संचालित सरकारी योजनाओं की विभागवार प्रगति का आकलन किया गया। विशेष रूप से दिसंबर 2025 तक स्वीकृत बजट, खर्च की स्थिति और विभागों को अपेक्षित धनराशि नहीं मिलने पर उनके प्रयासों की जानकारी ली गई। योजनाओं के लक्ष्य, उपलब्धियां और कमियों के कारणों पर भी चर्चा हुई। मानकों के अनुरूप कार्य पूरा नहीं करने वाली कार्यदायी संस्थ...