प्रयागराज, अप्रैल 12 -- प्रयागराज, प्रमुख संवाददाता। जेपी तिवारी पुन: कालिंदीपुरम जागृति समिति के अध्यक्ष मनोनीत हुए हैं। संगठात्मक चुनाव के सिलसिले में रविवार को समिति की कालिंदीपुरम आवास योजना में बैठक हुई।बैठक में हृदय लाल एवं अच्युतानंद पांडेय उपाध्यक्ष, प्रदीप कुमार तिवारी महासचिव, लवकुश सिंह उप सचिव, प्रदीप कुमार जैन कोषाध्यक्ष, लालजी त्रिपाठी सहायक कोषाध्यक्ष मनोनीत हुए। इनके अलावा मनीष सिंह, आलोक गुप्ता, रामरूप पांडेय, एवं अशोक जैन कार्यकारिणी सदस्य बनाए गए है। संजय शेखर पांडेय संगठन के संरक्षक नामित किए गए हैं। क्षेत्र के पार्षद गुलाब दीप पटेल ने नए पदाधिकारियों को माला पहनाकर स्वागत किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.