दरभंगा, अप्रैल 13 -- दरभंगा। बाईसी मेहतर समाज संस्थान की ओर से 14 अप्रैल को भगवान दास, जेपी चौक स्थित बाबा साहेब डॉ. भीमराव आम्बेडकर के प्रतिमा स्थल पर जयंती समारोह मनाया जाएगा। इसे लेकर रविवार को संगठन की कार्यकारिणी की बैठक उपाध्यक्ष सचिन राम की अध्यक्षता में हुई। यह भी निर्णय हुआ कि संस्थान के अध्यक्ष रामाशीष राम को संस्थान की ओर से सम्मानित किया जाएगा। मौके पर संस्थान के सचिव राजू राम, सह सचिव संतोष कुमार राम, कोषाध्यक्ष बोका राम, सह कोषाध्यक्ष बजरंगी कुमार राम, रामबाबू राम, पवन राम, राकेश कुमार, अनिल राम, राज कुमार राम, राम बच्ची, मनु राम, दीपक राम, राजेश राम, सुलेन्द्र राम, मनोज कुमार राम थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.