नई दिल्ली, मार्च 18 -- जेपी ग्रुप की कंपनी जयप्रकाश पावर वेंचर्स लिमिटेड (जेपी पावर) के शेयरों में बुधवार को तूफानी तेजी आई है। जेपी पावर के शेयर बुधवार को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज में 11 पर्सेंट से अधिक के उछाल के साथ 15.64 रुपये पर पहुंच गए हैं। मंगलवार के बंद स्तर के मुकाबले जेपी पावर के शेयर बुधवार को प्रति शेयर 1.66 रुपये उछल गए हैं। जेपी पावर के शेयरों का 52 हफ्ते का हाई लेवल 27.62 रुपये है। कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का लो लेवल 12.60 रुपये है। जेपी पावर वेंचर्स के शेयरों में तेजी की वजहजेपी ग्रुप की कंपनी जयप्रकाश पावर वेंचर्स लिमिटेड (जेपी पावर) के शेयरों में यह तेजी एक अनाउंसमेंट के बाद आई है। नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल (NCLT) की इलाहाबाद बेंच ने इनसॉल्वेंसी प्रोसेस के जरिए जयप्रकाश एसोसिएट्स (जेपी एसोसिएट्स) को खरीदने से जुड़ी अडान...