पटना, फरवरी 25 -- जेपी गंगा पथ पर बुधवार को कृष्णा घाट के पास दोपहर में एक एंबुलेंस और स्कूटी के बीच टक्कर हो गई। इसमें स्कूटी सवार घायल हो गया। घटना उस समय हुई जब दोनों वाहन एक ही लेन में आमने सामने हो गए। स्कूटी सवार के पैर में चोट आई है। सूचना पर यातायात पुलिस मौके पर पहुंची तथा घायल को नजदीक के अस्पताल पहुंचाया। यातायात थाना के प्रभारी थानाध्यक्ष ने बताया कि दोपहर में कृष्णाघाट के पास दीघा की ओर से एक एंबुलेंस जा रहा था। उसी लेन में एक स्कूटी सवार भी विपरीत दिशा से आ रहा था। तेज एंबुलेंस को देख स्कूटी सवार भी घबरा गया तथा सामने से आ रही एंबुलेंस से टक्कर हो गई, हालांकि सामने स्कूटी आते देख एंबुलेंस चालक ने गाड़ी को धीमा कर लिया था फिर भी स्कूटी सवार को पैर में चोट लग गई। उसे नजदीक के एक प्राइवेट अस्पताल में उपचार कराया गया। स्कूटी क्ष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.