पटना, सितम्बर 22 -- मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को पटना के दीघा-शेरपुर-बिहटा (कोईलवर पुल के पहुंच पथ) तक जेपी गंगा पथ परियोजना के विस्तारीकरण (लंबाई-35.65 किमी) कार्य का शिलान्यास किया। इसपर 6495.79 करोड़ रुपये खर्च होंगे। जेपी गंगापथ परियोजना के विस्तारीकरण कार्य पूर्ण होने से पटना-आरा-बक्सर राष्ट्रीय उच्च पथ (एनएच 922) तथा लखनऊ-गाजीपुर के बीच निर्मित पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे एवं आरा-मोहनिया राष्ट्रीय उच्च पथ (एनएच 319) से सम्पर्कता मिलेगी। साथ ही दानापुर-छितनावां-मनेर पथ (पुराना राष्ट्रीय उच्च पथ संख्या-30) पर लगनेवाली जाम की समस्या से मुक्ति मिलेगी। राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान, पटना एवं भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, पटना आने-जाने में भी काफी सहूलियत होगी। साथ ही बिहटा हवाई अड्डा आने-जाने में सुविधा होगी। मुख्यमंत्री ने दीघा से ही...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.