जेपी की विचारधारा आज भी प्रासंगिक : मुख्यमंत्री
पटना, जून 5 -- मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा है कि संपूर्ण क्रांति के प्रणेता, भारत रत्न और प्रखर स्वतंत्रता सेनानी लोकनायक जयप्रकाश नारायण की विचारधारा आज भी प्रासंगिक है। लोकतांत्रिक चेतना, पारदर्शिता, जवाबदेही और जनकल्याण के जिन मूल्यों के लिए उन्होंने संघर्ष किया, वे आज भी राष्ट्र निर्माण की आधारशिला हैं। मुख्यमंत्री शुक्रवार को संपूर्ण क्रांति दिवस के अवसर पर गांधी मैदान में जेपी की प्रतिमा स्थल पर आयोजित राजकीय समारोह में शामिल होकर उन्हें नमन किया। उनकी आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके आदर्शों को याद किया। मौके पर मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि संपूर्ण क्रांति केवल एक आंदोलन नहीं, बल्कि लोकतांत्रिक मूल्यों, सामाजिक न्याय और जनभागीदारी की एक सशक्त विचारधारा है, जिसने देश की राजनीति और समाज को नई दिशा प्रदान की। यह भी पढ़ें- पर्यावरण...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.