फिरोजाबाद, मार्च 9 -- चुल्हावली स्थित जेपी किड्स गार्डन स्कूल में वार्षिकोत्सव उत्साह और धूमधाम के साथ आयोजित किया। कार्यक्रम का शुभारंभ टीवी कलाकार एवं कोरियोग्राफर रानू रावत ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। डायरेक्टर सुशील पचौरी ने कहा कि विद्यालय का उद्देश्य केवल बच्चों को किताबों की शिक्षा देना नहीं है, बल्कि उन्हें संस्कार, आत्मविश्वास और जीवन में आगे बढ़ने की सही दिशा देना है। कार्यक्रम में राजा सिसौदिया कोरियोग्राफर, प्राची जैन, प्रधानाचार्य जगदीश निम, दीपक यादव, साक्षी, दीक्षा, भावना जैन, भावना शर्मा, अनन्या जैन, वंदना, रीमा पचौरी सहित सभी शिक्षकगण मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.