बुलंदशहर, मई 9 -- एसडीएम कॉलोनी स्थित जेपी इंटरनेशनल स्कूल में पेरेंट्स डे का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रबंधक संजीव चौधरी ने माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया। इसके बाद कक्षा 4 से 8 के विद्यार्थियों तथा उनकी माताओं ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर कार्यक्रम में समां बांध दिया। बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों और माताओं के उत्साहपूर्ण सहयोग ने उपस्थित लोगों की खूब तालियां बटोरीं।इस अवसर पर विद्यालय परिसर पूरी तरह उत्सवमय नजर आया। कार्यक्रम के दौरान कई मनोरंजक एवं रोचक खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया गया, जिनमें अभिभावकों और बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। यह भी पढ़ें- आरवीएस अकादमी में मातृत्व के सम्मान में मदर्स डे समारोह का आयोजन हंसी-खुशी और उल्लास से भरे माह...