पूर्णिया, जनवरी 28 -- धमदाहा, एक संवाददाता। 1974 के ऐतिहासिक जेपी आंदोलन से जुड़े सेनानियों ने सोमवार को धमदाहा थाना पहुंचकर अपने नामों की सूची और संबंधित कागजात के साथ एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से उन्होंने आंदोलनकारियों को राजनीतिक बंदी का दर्जा देकर सरकारी लाभ प्रदान करने की मांग उठाई। ज्ञापन में कहा गया कि लोकनायक जयप्रकाश नारायण के नेतृत्व में 18 मार्च 1974 से 21 मार्च 1977 तक चला आंदोलन देश में लोकतंत्र की रक्षा और जनता के मौलिक अधिकारों की सुरक्षा के लिए था। इसी क्रम में 5 अक्टूबर 1974 को ग्राम धमदाहा एवं मुख्यालय मुरलीगंज में जन-हड़ताल के दौरान पुलिस द्वारा लाठीचार्ज किया गया था। इस दौरान सियाराम मंडल, गौतम, मुस्ताक समेत क्षेत्र के कई लोगों को गिरफ्तार कर उन पर धारा 5/6 के तहत मामला दर्ज किया गया था। सभी आंदोलनकारियों को अल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.