देवघर, मार्च 15 -- देवघर,प्रतिनिधि। लोकतंत्र सेनानी संघ एवं 74 चेतना मंच के कार्यालय में रविवार को 18 मार्च 1974 जयप्रकाश आंदोलन के 53 वें वर्षगांठ मनाने की तैयारी के लिए बैठक की गई। जिसमें यह निर्णय लिया गया की जेपी आंदोलन की वर्षगांठ के अवसर पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। इसमें देश और दुनिया की समस्याओं पर भारत की स्थिति पर चर्चा किया जाएगा। इस अवसर पर बैठक में नारायण टिंबड़ेवाल, तारकेश्वर सिंह, योगीराज पुरोहितवार, मोहन बरनवाल, जितेंद्र केसरी सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.