छपरा, अप्रैल 7 -- छपरा। जयप्रकाश विश्वविद्यालय के स्नातक सीबीसीएस सत्र 2023-27 के तृतीय खंड परीक्षा परिणामों में कथित गड़बड़ी को लेकर छात्र-छात्राओं की शिकायतों पर विश्वविद्यालय प्रशासन ने गंभीरता दिखाई है। मामले में संज्ञान लेते हुए कुलपति प्रो. परमेंद्र कुमार बाजपेई ने मंगलवार को परीक्षा मंडल की बैठक बुलाई, जिसमें पूरे प्रकरण पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक के बाद कुलपति ने एक उच्चस्तरीय जांच समिति के गठन का निर्णय लिया। यह समिति परीक्षा परिणामों और अंकपत्रों में बताई जा रही त्रुटियों की सूक्ष्म जांच करेगी और जल्द से जल्द अपनी रिपोर्ट सौंपेगी। विश्वविद्यालय प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि रिपोर्ट के आधार पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। पीआरओ ने बताया कि कुलपति छात्र-छात्राओं के हितों को लेकर पूरी तरह सजग हैं। उन्होंने आश्वस्त किया ह...