जेपीयू में प्रतिकुलपति नियुक्ति की कवायद तेज, राजभवन ने मांगे आवेदन
छपरा, जून 2 -- लंबे समय से रिक्त है पद, एक जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि छपरा। जयप्रकाश विश्वविद्यालय (जेपीयू) में लंबे समय से रिक्त पड़े प्रतिकुलपति पद को भरने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। राज्यपाल सचिवालय सह कुलाधिपति कार्यालय ने जेपीयू समेत बिहार के 14 विश्वविद्यालयों में प्रो-कुलपति की नियुक्ति के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस पहल से जेपीयू में लंबे समय से खाली पड़े इस महत्वपूर्ण प्रशासनिक पद पर नियुक्ति की उम्मीद बढ़ गई है। जारी विज्ञापन के अनुसार इच्छुक उम्मीदवारों को 1 जुलाई 2026 को शाम छह बजे तक ऑनलाइन आवेदन करना होगा। आवेदन केवल शिक्षा मंत्रालय के समर्थ पोर्टल के माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे। प्रो-कुलपति पद के लिए आवेदक का प्रतिष्ठित शिक्षाविद होना आवश्यक है और विश्वविद्यालय प्रणाली में प्रोफेसर के रूप ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.