जेपीयू में नामांकन को लेकर छात्रों का उत्साह, अब तक 20 हजार से अधिक आवेदन
छपरा, जून 2 -- सर्वर पर बढ़ा दबाव, कई छात्रों को आवेदन में हो रही परेशानी 10 जून तक ऑनलाइन आवेदन का मौका युवा लीड छपरा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जय प्रकाश विश्वविद्यालय (जेपीयू) में चार वर्षीय स्नातक सीबीसीएस सत्र 2026-30 में नामांकन के लिए ऑनलाइन आवेदन में छात्रों का जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। आवेदन शुरू होने के बाद अब तक 20 हजार से अधिक छात्र-छात्राओं ने आवेदन कर दिया है। बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों के एक साथ पोर्टल पर पहुंचने से सर्वर पर दबाव बढ़ गया है, जिससे कई छात्रों को आवेदन करने में तकनीकी परेशानियों का सामना भी करना पड़ रहा है। हालांकि विश्वविद्यालय प्रशासन ने दावा किया है कि कोई समस्या नहीं है। आवेदन लगातार आ रहे हैं। कोई समस्या भी अगर है तो उसके समाधान के लिए लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने शैक्ष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.